हर अभिनेता अभिनेत्री फिटनेस रखने की खातिर बहुत कसरत करते है पुरे वर्ल्ड में हर कोई अपना पसंदीदा कसरत करते है जो वे एन्जॉय करते है। जैकलिन हालही में पिलेट्स के प्रति अपना प्यार जाहिर कर चुकी है और हालही में उन्होंने उनके कोस्टर्स वरुण धवन और अर्जुन कपूर को भी पिलेट्स ट्रैनिंग ट्राय करवा रही है। फ़िलहाल यह एक्टर्स लंडन में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। इनसे पहले लीज़ा हेडन ने भी पिलेट्स के क्लासेस जॉइन की है। सूत्रों की माने तो वरुण पिलेट्स के लिए ट्राय कर रहे है वह भी जैकलिन के ट्रेनर नम्रता पुरोहित की निगरानी में। अर्जुन भी इस ट्रैनिंग को लेकर बेहद उत्साहित है।
