एकता कपूर आयोजित बॉक्स क्रिकेट लीग के चलते इसके खिलाडी याने की सीरियल्स के सितारे महानायक अमिताभ बच्चन के से मिलने के बी सी के सेट पर पहुंचे। केबीसी शो के ओपनिंग के समय बंटी और बबली फिल्म का कजरारे इस गाने पर श्वेता तिवारी और करण टक्केर परफॉर्म कर रहे थे , तो इनके साथ बिग बी ने भी अपना कजरारे डांस कर सभी दर्शको का दिल जीत लिया। बिग बी का यह अंदाज सभी बॉक्स क्रिकेट लीग के सितारों को जिंदादिली से जीना और खेलना सिका गया।